Advertisement

Main Ad
Showing posts with label Bottel Gourd Sweets. Show all posts
Showing posts with label Bottel Gourd Sweets. Show all posts

दूधी का हलवा बनाने की विधि (Bottel Gourd Pudding)











सामग्री : 
  • मध्यम आकार की एक लौकी, 
  •  दूध - आधा लीटर,
  •  मावा/खोया- 50 ग्राम, 
  •  पीसी हुई चीनी- 50 ग्राम,
  • देशी घी - 2 बड़े चम्मच,
  • इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच, 
  • किशमिश -10-15 (घी में भुनी हुई),
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे-
  • काजू - 2 ग्राम
  • बादाम -2 ग्राम
  • नोजा -2 ग्राम
  • पिस्ता- 2 ग्राम

Bottel Gourd Pudding
विधि-
लौकी को सबसे पहले अच्छी तरह पानी से धो लें, अब इसके बीज निकाल ले और बारीक कद्दूकस कर लें।अब एक मोटे तले वाले बर्तन (कुकर या कड़ाही) में कद्दूकस की हुई लौकी को कुछ देर तक ऐसे ही भूनें ताकि उसका पानी सूख जाये और लौकी का कच्चापन निकल जाये।अब घी में सूखे मेवे सुनहरे भूरे होने तक भून लें।तथा साथ ही दूध को अच्छी तरह 3-4 उबाल आने तक गरम कर लें। क्यूंकि  दूध को कच्चा डालने से यह फट जाता है इसलिए हमेशा दूध को गरम करके ही इस्तेमाल करें।अब उबले हुए दूध में भुनी हुई लौकी को तब तक सेके जब तक दूध और लौकी का मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये।जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो उसमे घी और खोय मिलाकर अच्छी तरह सेक लेंगे। और अब इसमें चीनी मिलायेंगे तथा साथ में  इलायची पाउडर मिला लें।चीनी मिलाने से मिश्रण में थोड़ा चीनी का रस आ जायेगा पर लगातार सिकते  रहने से यह वापिस सही हो जायेगा।जब पूरा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो इसमें भुने हुए सूखे मेवे मिला दें।अब गैस को बंद कर दें और हलवे को ठंडा होने दें।ठंडा होने के बाद आप बचे हुए सूखे मेवों से हलवे की सजावट करें और गर्मागर्म सर्व करें ।
(गैस की आंच मध्यम ही रखें।) 

Bottel Gourd Pudding