स्ट्राबेरी का हलवा
आवश्यक सामग्री -
- स्ट्राबेरी - 100 ग्राम
- राजगीरा (रामदाना ) - 100 ग्राम
- चीनी - 100 ग्राम
- घी - 2 बड़े चम्मच
- काजू - 10-12
- बादाम - 10-12
- किशमिश - 10-12
- इलायची - 2
![]() |
विधि-
- सबसे पहले को अच्छे से धोकर साफ कर लेंगे और इसको छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- अब स्ट्राबेरी का पेस्ट बना लेंगे।
- काजू और बादाम को छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- किशमिश को घी में भून लेंगे।
- 2 कप पानी को 1 उबाल आने तक गरम कर लेंगे।
अब एक मोटे पेंदे वाली कड़ाही में घी गरम करेंगे और इसमें राजगीरा को अच्छे से सुनहरा भूरा होने तक भून लेंगे। अब इसमें गरम किया हुआ पानी और स्ट्राबेरी का पेस्ट मिला देंगे और गैस की धीमी आंच में मिश्रण को तब तक अच्छे से पकाएंगे जब तक की राजगीरा अच्छे से फूल नहीं जाता और पूरी तरह से सूख नहीं जाता। अब जब सारा मिश्रण अच्छे से पक गया है तो इसमें पिसी हुई इलायची, भूनी हुई किशमिश और कटे हुए काजू-बादाम मिला देंगे। अब इसमें चीनी मिला देंगे और चाश्नी खत्म होने तक वापिस मिश्रण को अच्छे से पका लेंगे। स्ट्राबेरी का हलवा बनकर तैयार है, अब हम इसकी सजावट कर लेंगे।

