Advertisement

Main Ad
Showing posts with label Black Grapes Pudding. Show all posts
Showing posts with label Black Grapes Pudding. Show all posts

काले अंगूर का हलवा बनाने की विधि (Black Grapes Pudding)




सामग्री - 
  • काले अंगूर  - 500 ग्राम, 
  • राजगीरा - 1 किलोग्राम, 
  • साबुत चीनी - 1 कप (चाशनी के लिए), 
  • बूरा चीनी - 1 कप,
  • इलायची पाउडर - 1 चम्मच,
  • घी- 1  बड़ा चम्मच,
  • खारक - 10-15, 
  • किशमिश - 10-15,
  • काजू  - 5 ग्राम,
  • बादाम - 5 ग्राम,
  • पिस्ता - 5 ग्राम,
  • पानी - आवश्यकतानुसार,
  • सजावट के लिए - पुदीने की पत्तियां 5-6, नारियल बूरा( इच्छानुसार)

काले अंगूर का हलवा



विधि-

सबसे पहले काले अंगूरों को गर्म पानी से धो लेंगे, ताकि कोई रसायन लगा हुआ ना रह जाये। अब  अंगूरों को चाकू की सहायता से बारीक़- बारीक़ टुकड़ों में काट लेंगे।  एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में कटे हुए अंगूर और एक कप चीनी डाल कर गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख देंगे। 
जब चीनी रस छोड़ने लग जाये तो 1/2 कप पानी मिला देंगे और तब तक पकाते रहेंगे जब तक अंगूर और चीनी  मोटी चाश्नी जैसे ना हो जाएं। जब अंगूर की चाशनी तैयार हो जाये तो; एक दूसरे बर्तन में काजू, किशमिश, बादाम तथा पिस्ता को घी में सुनहरे भूरे होने तक भून लेंगे।अगर राजगीरा मोटे दानों वाला है तो  राजगीरा बारीक़ पीस कर छान लेंगे तथा खारक को भी बीज निकाल कर पीस लेंगे। 

अंगूर का हलवा बनाने के लिए सारी आवश्यक सामग्री तैयार हो गयी है। अब घी में राजगीरे को सुनहरा लाल होने तक सेक लेंगे तथा गरम अंगूर की चाशनी को इसमें मिलाते रहेंगे तथा 1 मिनट तक सेकेंगे और अब इसमें गरम किया हुआ पानी आवश्यकतानुसार मिलायेंगे। 
( चाशनी और पानी मिलाते समय मिश्रण को एक ही दिशा में घुमाना है क्यूंकि अलग - अलग तरफ घूमाने पर हलवे में गुठलियां पड़ जाएँगी।)

अब मिश्रण में पिसी हुई खारक तथा भुने हुए सूखे मेवे तथा इलायची पाउडर  मिलायेंगे। अब जब सारा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें। हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी सजावट कर लेंगे।