Advertisement

Main Ad

ड्रैगन फ्रूट/पिताया का हलवा बनाने की विधि (Dragon Fruit Pudding Recipe)

                   ड्रैगन फ्रूट/ पिताया का हलवा

सामग्री:

ड्रैगन फ्रूट - 2 (यहां हमने गुलाबी रंग वाला पिताया फल लिया है),
मिल्कमैड - 1 चम्मच,
घी - 1 बड़ा चम्मच (घी ज्यादा लेने से हलवा बनने के बाद हलवा पूरा घी छोड़ देता है इसलिए घी कम ही ले ),
दूध - 1/2 कप,
चीनी - 50 ग्राम,
गुलाब के फूल- 2,
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच,
बादाम - 20 ग्राम,
पिस्ता- 10 ग्राम।
Dragon Fruit Pudding
Dragon Fruit Pudding 


सजावट के लिए-

खसखस (पोस्त के बीज), बारीक कटा हुआ पिस्ता, ड्रैगन फ्रूट के टुकड़े, हरी पत्तियां।

हलवा बनाने की विधि-

सबसे पहले ड्रैगन फ्रूट का छिलका हटाएँ। फिर गुलाबी भाग को बारीक टुकड़ों में काट लें। अब कटे हुए ड्रैगन फ्रूट के टुकड़ों को और गुलाब की पंखुड़ियों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें और एक पेस्ट बना लें।

अब साबुत बादाम, पिस्ता और इलायची को पीसकर दरदरा पाउडर बना लें। एक मोटे तले की कड़ाही या नॉनस्टिक बर्तन में घी गरम करें और उसमें ड्रैगन फ्रूट और गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट डालकर कुछ देर तक धीमी आंच पर भूनें, जब तक की इसका कच्चापन न निकल जाए। अब इसमें दूध मिलाकर कुछ देर तक और पकाएँ। फिर इसमें पिसे हुए बादाम मिलाएँ और सारे मिश्रण के अच्छे से मिल जाने तक, कम से कम 15 मिनट तक पकाएँ। इसके बाद इसमें केसर के धागे, मिल्कमेड और कुछ गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएँ, साथ ही चीनी भी मिला दें। सबको अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण को तब तक पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए और मिश्रण पककर कड़ाही छोड़ने लगे। अब गैस बंद कर दें।

ड्रैगन फ्रूट हलवा तैयार है। इसे बारीक कटे हुए पिस्ता, हरी पत्तियां और ड्रैगन फ्रूट के टुकड़ों से सजाएँ और परोसें।

नोट- 

1.गैस की आंच हमेशा धीमी ही रखे ।

2. सामग्री को आप अपना स्वादनुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं ।

बादाम का हलवा बनाने की विधि (Almond Pudding Recipe))

                      बादाम का हलवा


सामग्री :

बादाम- 100 ग्राम,

दूध- 1 कप,

चीनी-1 कटोरी,

इलायची- 2,

घी- एक बड़ा चम्मच और खाने का पीला रंग।

सजावट के लिए : 

गुलाब की कुछ सूखी पत्तियाँ और सूखे मेवे की कतरन।
बादाम का हलवा




बादाम का हलवा बनाने की विधि- 

सबसे पहले बादाम को अच्छी तरह से धो लेंगे और 6-7 घंटे के लिए भिगो देंगे।बादाम अच्छी तरह से भीग जाये तो उसके छिलके निकाल कर हटा देंगे और बादाम को मिक्सी में बारीक पीस लेंगे।दूध को दो से तीन उबाल आने तक गरम कर लेंगे। बादाम को पिसते वक़्त पानी का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बल्कि थोड़ा सा दूध ले लेंगे। अब एक नॉन स्टिक कड़ाही या किसी मोटे पैंदे वाले बर्तन में थोड़ा सा घी गरम करेंगे और पिसी हुई बादाम को भूनेंगे। बादाम को तब तक भूनना है जब तक कि बादाम का मिश्रण थोड़ा मोटा न हो जाये।

अब उबले हुए दूध को इस मिश्रण में मिला देंगे और अब इस दूध और बादाम के मिश्रण को लगातार कलछी चलाते हुए सेंकते रहेंगे। अब इसमें थोड़ा सा खाने का पीला रंग मिला देंगे ताकि हलवे का रंग बदल जाये। जब मिश्रण अच्छी तरह सिक जाये और गाढ़ा होने लगे तो इसमें पिसी हुई इलायची और गुलाब की पत्तियों को मिला देंगे। इसमें कुछ बादाम की कतरन भी डालेंगे। अब जब सारा मिश्रण एक हो जाये और कड़ाही छोड़ने लगे तब चीनी मिलाएंगे।चीनी मिलाते ही चीनी अपना रस छोड़ेगी और गरम मिश्रण की वजह से सारा मिश्रण वापिस थोड़ा पतला हो जायेगा, इसे एक से दो मिनट के लिए मिलाते रहेंगे और बाद में गैस बंद कर देंगे।

बादाम का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी  सूखे मेवों और गुलाब की पत्तियों से मनचाही सजावट कर देंगे।

नोट :

कोई भी सामग्री आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते है।

गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।

पीला खाने का रंग वैकल्पिक है आप चाहे तो न मिलाए।

 

बादाम का हलवा बनाने की विधि Almond Pudding Recipe


                                               बादाम का हलवा

सामग्री :

बादाम- 100 ग्राम,

दूध- 1 कप,

चीनी-1 कटोरी,

इलायची- 2,

घी- एक बड़ा चम्मच और खाने का पीला रंग।

सजावट के लिए : 

गुलाब की कुछ सूखी पत्तियाँ और सूखे मेवे की कतरन।




Badam Ka Halwa

बादाम का हलवा बनाने की विधि- 

सबसे पहले बादाम को अच्छी तरह से धो लेंगे और 6-7 घंटे के लिए भिगो देंगे।बादाम अच्छी तरह से भीग जाये तो उसके छिलके निकाल कर हटा देंगे और बादाम को मिक्सी में बारीक पीस लेंगे।दूध को दो से तीन उबाल आने तक गरम कर लेंगे। बादाम को पिसते वक़्त पानी का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बल्कि थोड़ा सा दूध ले लेंगे। अब एक नॉन स्टिक कड़ाही या किसी मोटे पैंदे वाले बर्तन में थोड़ा सा घी गरम करेंगे और पिसी हुई बादाम को भूनेंगे। बादाम को तब तक भूनना है जब तक कि बादाम का मिश्रण थोड़ा मोटा न हो जाये।

अब उबले हुए दूध को इस मिश्रण में मिला देंगे और अब इस दूध और बादाम के मिश्रण को लगातार कलछी चलाते हुए सेंकते रहेंगे। अब इसमें थोड़ा सा खाने का पीला रंग मिला देंगे ताकि हलवे का रंग बदल जाये। जब मिश्रण अच्छी तरह सिक जाये और गाढ़ा होने लगे तो इसमें पिसी हुई इलायची और गुलाब की पत्तियों को मिला देंगे। इसमें कुछ बादाम की कतरन भी डालेंगे। अब जब सारा मिश्रण एक हो जाये और कड़ाही छोड़ने लगे तब चीनी मिलाएंगे।चीनी मिलाते ही चीनी अपना रस छोड़ेगी और गरम मिश्रण की वजह से सारा मिश्रण वापिस थोड़ा पतला हो जायेगा, इसे एक से दो मिनट के लिए मिलाते रहेंगे और बाद में गैस बंद कर देंगे।

बादाम का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी  सूखे मेवों और गुलाब की पत्तियों से मनचाही सजावट कर देंगे।

नोट :

कोई भी सामग्री आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते है।

गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।

पीला खाने का रंग वैकल्पिक है आप चाहे तो न मिलाए।

 

आलू का हलवा बनाने की विधि (Potato Pudding Recipe)

                                              आलू का हलवा

https://www.youtube.com/channel/UCKrTToOV35Ie37EsToe-ejw

सामग्री-

आलू - 500 ग्राम

चीनी- 1 कप,

घी- 2-3 बड़े चम्मच,

कटे हुए सूखे मेवे (इच्छानुसार)।

सजावट के लिए-

केसर के टुकड़े 4-5, 

5-6 गुलाब की सूखी पत्तियां।

Potato Pudding

आलू का हलवा बनाने की विधि- 

सबसे पहले आलू को  गुनगुने पानी से धो लेंगे ताकि इन पे मिटटी के कण लगे न रह जाये।अब आलू को नरम होने तक उबाल लेंगे।अब सभी आलू के छिलके निकाल देंगे और इन्हें अच्छे से कद्दूकस कर लेंगे। अब एक नॉनस्टिक कड़ाही में घी गरम करेंगे और उबले हुए आलू को घी में सेकेंगे।  

आलू को कलछी की मदद से लगातार चलाते रहेंगे ताकि आलू कड़ाही में चिपके नहीं। जब आलू घी छोड़ने लगे तो उसमें चीनी डालेंगे और थोड़ी देर तक पकाते रहेंगे जब तक कि चीनी आलू में पूरी तरह से घुल न जाए।अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर और 5 मिनट तक पका लेंगे। अब आलू का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी केसर के टुकड़ो और गुलाब की पत्तियों से सजावट कर लेंगे।

नोट- गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।


आलू का हलवा बनाने की विधि Potato Pudding Recipe

                                                   आलू का हलवा

https://www.youtube.com/channel/UCKrTToOV35Ie37EsToe-ejw

सामग्री-

आलू - 500 ग्राम

चीनी- 1 कप,

घी- 2-3 बड़े चम्मच,

कटे हुए सूखे मेवे (इच्छानुसार)।

सजावट के लिए-

केसर के टुकड़े 4-5, 

5-6 गुलाब की सूखी पत्तियां।

Aloo ka Halwa


आलू का हलवा बनाने की विधि- 

सबसे पहले आलू को  गुनगुने पानी से धो लेंगे ताकि इन पे मिटटी के कण लगे न रह जाये।अब आलू को नरम होने तक उबाल लेंगे।अब सभी आलू के छिलके निकाल देंगे और इन्हें अच्छे से कद्दूकस कर लेंगे। अब एक नॉनस्टिक कड़ाही में घी गरम करेंगे और उबले हुए आलू को घी में सेकेंगे।  

आलू को कलछी की मदद से लगातार चलाते रहेंगे ताकि आलू कड़ाही में चिपके नहीं। जब आलू घी छोड़ने लगे तो उसमें चीनी डालेंगे और थोड़ी देर तक पकाते रहेंगे जब तक कि चीनी आलू में पूरी तरह से घुल न जाए।अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर और 5 मिनट तक पका लेंगे। अब आलू का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी केसर के टुकड़ो और गुलाब की पत्तियों से सजावट कर लेंगे।


नोट- गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।

आलू बुखारा का हलवा बनाने की विधि Plum Pudding Recipe

                                                    आलू बुखारा का हलवा


https://www.youtube.com/channel/UCKrTToOV35Ie37EsToe-ejw

सामग्री -

आलू बुखारा- 100 ग्राम,

दूध-1 कप

खोया/मावा- 100 ग्राम

चीनी- 1 कटोरी,

घी- 1 बड़ा चम्मच,

इलायची- 2,

सूखे मेवे- 10-20 ग्राम।

Plum Pudding

आलू बुखारा का हलवा बनाने की विधि-  आलूबुखारे का हलवा बनाने से पहले हम आलूबुख़ारों को गुनगुने पानी से धो लेंगे और अब इनको काट लेंगे और इनकी गुठलियां अलग कर देंगे।  दूध को दो से तीन उबाल आने तक गरम कर लेंगे। अब आलूबुखारे को एक मिक्सी में पीस लेंगे, याद रहे कि इनको कद्दुकस जैसा करना है जूस नहीं बनाना।  अब एक नॉन- स्टिक बर्तन में घी गर्म करें और कद्दूकस किए हुए आलूबुखारे के मिश्रण को 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह भून लें ताकि इसका कच्चापन दूर हो जाए। 

अब हम इसमें उबला हुआ दूध डालेंगे। ध्यान रहे हमें कलछी को लगातार चलाते रहना है नहीं तो दूध फट सकता है। अब हम इस मिश्रण में मावा और सूखे मेवे, इलायची  डालेंगे और इसे दो से तीन मिनट तक पकाते रहेंगे। जब सारा मिश्रण एक  होकर के कड़ाही छोड़ने लगे तो गैस बंद कर देंगे और आलूबुखारे के हलवे की मनचाही सजावट कर देंगे।

नोट: 

  • गैस की आंच मध्यम ही रखें।
  • चूंकि आलूबुखारा खट्टा होता है, इसलिए लोहे की कड़ाही का उपयोग न करें अन्यथा स्वाद कड़वा हो जाएगा।
  • आप अपने स्वाद के अनुसार कोई भी सामग्री कम या ज्यादा डाल सकते हैं।

Plum Pudding



लौकी का हलवा बनाने की विधि ( Bottle Gourd Pudding Recipe)

                                                   लौकी का हलवा

https://www.youtube.com/channel/UCKrTToOV35Ie37EsToe-ejw

सामग्री : 

मध्यम आकार की एक लौकी, 

दूध - आधा लीटर,

मावा/खोया- 50 ग्राम, 

पीसी हुई चीनी- 50 ग्राम,

देशी घी - 2 बड़े चम्मच,

इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच, 

किशमिश -10-15 (घी में भुनी हुई),

बारीक कटे हुए सूखे मेवे-

काजू - 2 ग्राम

बादाम- 2 ग्राम

नोजा- 2 ग्राम

पिस्ता- 2 ग्राम

Bottel Gourd Pudding
लौकी का हलवा बनाने की विधि

लौकी का हलवा बनाने की विधि-

लौकी को सबसे पहले अच्छी तरह पानी से धो लें, अब इसके बीज निकाल ले और बारीक कद्दूकस कर लें। अब एक मोटे तले वाले बर्तन (कुकर या कड़ाही) में कद्दूकस की हुई लौकी को कुछ देर तक ऐसे ही भूनें ताकि उसका पानी सूख जाये और लौकी का कच्चापन निकल जाये। अब घी में सूखे मेवे सुनहरे भूरे होने तक भून लें। तथा साथ ही दूध को अच्छी तरह 3-4 उबाल आने तक गरम कर लें। क्यूंकि दूध को कच्चा डालने से यह फट जाता है इसलिए हमेशा दूध को गरम करके ही इस्तेमाल करें। 

अब उबले हुए दूध में भुनी हुई लौकी को तब तक सेके जब तक दूध और लौकी का मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो उसमे घी और खोया मिलाकर अच्छी तरह सेक लेंगे। और अब इसमें चीनी मिलायेंगे तथा साथ में इलायची पाउडर मिला लें। चीनी मिलाने से मिश्रण में थोड़ा चीनी का रस आ जायेगा पर लगातार सिकते रहने से यह वापिस सही हो जायेगा। जब पूरा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो इसमें भुने हुए सूखे मेवे मिला दें। अब गैस को बंद कर दें और हलवे को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप बचे हुए सूखे मेवों से हलवे की सजावट करें और गर्मागर्म सर्व करें ।

(गैस की आंच मध्यम ही रखें।) 




 

बादाम का हलवा बनाने की विधि Almond Pudding Recipe

                                                   बादाम का हलवा

                            https://youtube.com/shorts/RImHxTHDFes?feature=shared

सामग्री :

बादाम- 100 ग्राम,

दूध- 1 कप,

चीनी-1 कटोरी,

इलायची- 2,

घी- एक बड़ा चम्मच और खाने का पीला रंग

सजावट के लिए : 

गुलाब की कुछ सूखी पत्तियाँ और सूखे मेवे की कतरन

Almond Pudding


बादाम का हलवा बनाने की विधि- 

सबसे पहले बादाम को अच्छी तरह से धो लेंगे और 6-7 घंटे के लिए भिगो देंगेबादाम अच्छी तरह से भीग जाये तो उसके छिलके निकाल कर हटा देंगे और बादाम को मिक्सी में बारीक पीस लेंगेदूध को दो से तीन उबाल आने तक गरम कर लेंगे। बादाम को पिसते वक़्त पानी का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बल्कि थोड़ा सा दूध ले लेंगे अब एक नॉन स्टिक कड़ाही या किसी मोटे पैंदे वाले बर्तन में थोड़ा सा घी गरम करेंगे और पिसी हुई बादाम को भूनेंगे। बादाम को तब तक भूनना है जब तक कि बादाम का मिश्रण थोड़ा मोटा न हो जाये

अब उबले हुए दूध को इस मिश्रण में मिला देंगे और अब इस दूध और बादाम के मिश्रण को लगातार कलछी चलाते हुए सेंकते रहेंगे। अब इसमें थोड़ा सा खाने का पीला रंग मिला देंगे ताकि हलवे का रंग बदल जाये। जब मिश्रण अच्छी तरह सिक जाये और गाढ़ा होने लगे तो इसमें पिसी हुई इलायची और गुलाब की पत्तियों को मिला देंगे इसमें कुछ बादाम की कतरन भी डालेंगे अब जब सारा मिश्रण एक हो जाये और कड़ाही छोड़ने लगे तब चीनी मिलाएंगे

चीनी मिलाते ही चीनी अपना रस छोड़ेगी और गरम मिश्रण की वजह से सारा मिश्रण वापिस थोड़ा पतला हो जायेगा, इसे एक से दो मिनट के लिए मिलाते रहेंगे और बाद में गैस बंद कर देंगे

बादाम का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी  सूखे मेवों और गुलाब की पत्तियों से मनचाही सजावट कर देंगे

नोट :

कोई भी सामग्री आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते है

गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे

पीला खाने का रंग वैकल्पिक है आप चाहे तो न मिलाए


आलू का हलवा बनाने की विधि (Potato Pudding)

                                                                 आलू का हलवा


सामग्री-
आलू - 500 ग्राम
चीनी- 1 कप,
घी- 2-3 बड़े चम्मच,
कटे हुए सूखे मेवे (इच्छानुसार)

सजावट के लिए-
केसर के टुकड़े 4-5, 
5-6 गुलाब की सूखी पत्तियां।




विधि- 
सबसे पहले आलू को  गुनगुने पानी से धो लेंगे ताकि इन पे मिटटी के कण लगे न रह जाये।अब आलू को नरम होने तक उबाल लेंगे।अब सभी आलू के छिलके निकाल देंगे और इन्हें अच्छे से कद्दूकस कर लेंगे। अब एक नॉनस्टिक कड़ाही में घी गरम करेंगे
और उबले हुए आलू को घी में सेकेंगे।  
आलू को कलछी की मदद से लगातार चलाते रहेंगे ताकि आलू कड़ाही में चिपके नहीं। जब आलू घी छोड़ने लगे तो उसमें चीनी डालेंगे और थोड़ी देर तक पकाते रहेंगे जब तक कि चीनी आलू में पूरी तरह से घुल न जाए।अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर और 5 मिनट तक पका लेंगे। अब आलू का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी केसर के टुकड़ो और गुलाब की पत्तियों से सजावट कर लेंगे।

नोट- गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।


कच्चे लाल खजूर का हलवा बनाने की विधि

सामग्री- (हलवा 2 लोगों के लिये)
  •  कच्चे लाल खजूर- 250 ग्राम,
  • चीनी- 100 ग्राम,
  • दूध- 1 कप,
  • घी- 1 बड़ा चम्मच,
  • मावा/खोया- 50 ग्राम,
  • काजू, बादाम- एक छोटी कटोरी।
    Dates Pudding

लाल खजूर का हलवा बनाने की विधि-

सबसे पहले लाल खजूर को अच्छे से साफ पानी से धो लेंगे।और किसी सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लेंगे ताकि कोई मिट्टी का कण लगा ना रह जाये। 
अब दूध को एक से दो उबाल आने तक गर्म कर लेंगे।
काजू और बादाम को घी में हल्का सुनहरा होने तक भून लेंगे।अब सभी खजूर से उनकी गुठलियाँ अलग कर देंगे तथा बाक़ी बचे हुए भाग को मिक्सी जार में दरदरा होने तक पिस लेंगे।
अब एक मोटे पैंदे वाली कड़ाही लेंगे और उसमें घी थोड़ा सा गरम करेंगे और अब इसमें खजूर को डालकर भूनेंगे। खजूर को तब तक भूनना है जब तक वो कड़ाही से अलग ना होने लगे या उसके भूनने की अच्छी सी महक आने लगे। 
जब खजूर भून जाए तो इसमें मावा मिला देंगे और थोड़ी देर तक कलछी की मदद से मिश्रण को मिलाते रहेंगे। अब जब मावा पूरी तरह से खजूर में मिल जाये तो इसमें चीनी मिलाएँगे और फिर से 2-3 मिनट तक मिश्रण को सेकते जाएँगे। अब इसमें भुने हुये काजू बादाम मिला देंगे।
गैस को बंद कर देंगे और गर्मागर्म खजूर के हलवे की मनचाही सजावट करके परोस देंगे।
Dates Pudding


नोट-

  • गैस की आँच मध्यम ही रखेंगे।
  • सामग्री आप अपने स्वादानुसार कम या ज़्यादा भी कर सकते हैं।


चुकंदर का हलवा बनाने की विधि (Beetroot Pudding Recipe)



                                     चुकंदर का हलवा


सामग्री: 
  • चुकंदर - 4, 
  • घी - 2 बड़े चम्मच, 
  • दूध - 2 कप, 
  • चीनी - 50 ग्राम, 
  • मावा/ खोया - 50 ग्राम, 
  • इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच, 
  • किशमिश -10-15,
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे - 20 ग्राम।


चुकंदर का हलवा


विधि -  
सबसे पहले चुकन्दर को अच्छे से धो लेंगे और इनको कद्दूकस कर लेंगे। अब दूध को 3-4  उबाल आने तक गरम कर लेंगे। जब तक दूध गरम हो रहा है, तब तक घी में किशमिश को हल्का सा भून लेंगे। दूध गरम होने पर,  एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में और दूध कद्दूकस किये हुए चुकन्दर डाल देंगे और 15 मिनट तक पकने देंगे। गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे। जब दूध पूरी तरह से चुकन्दर में मिल जाये तो इसमें घी मिलाएंगे। 
घी मिलने के बाद मिश्रण में मावा और चीनी मिलाकर कुछ देर तक पकने देंगे। जब सारा मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो उसमें बारीक कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश  और इलायची पाउडर मिला देंगे। हलवा तैयार है अब इसको सूखे मेवों से सजायेंगे।

 

 

गाजर का हलवा बनाने की विधि (Carrot Pudding Recipe)

 

                                    गाजर का हलवा


सामग्री :

  • गाजर 5–6,
  • दूध - 1 लीटर,
  • मावा/खोया- 150 ग्राम,
  • पीसी हुई चीनी- 150 ग्राम,
  • देशी घी - 4 बड़े चम्मच,
  • इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच,
  • किशमिश -10-15 (घी में भुनी हुई),
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे ।     
    Carrot Pudding

              

विधि-

गाजर को सबसे पहले अच्छी तरह पानी से धो लें, और बारीक कद्दूकस कर लें। अब एक मोटे तले वाले बर्तन (कुकर या कड़ाही) में कद्दूकस की हुई गाजर को कुछ देर तक ऐसे ही भूनें ताकि उसका पानी सूख जाये और गाजर का कच्चापन निकल जाये। अब घी में सूखे मेवे सुनहरे भूरे होने तक भून लें। तथा साथ ही दूध को अच्छी तरह 3-4 उबाल आने तक गरम कर लें। क्यूंकि दूध को कच्चा डालने से यह फट जाता है इसलिए हमेशा दूध को गरम करके ही इस्तेमाल करें। अब उबले हुए दूध में भुनी हुई गाजर को तब तक सेके जब तक दूध और गाजर का मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो उसमे घी और खोया मिलाकर अच्छी तरह सेक लेंगे। और अब इसमें चीनी मिलायेंगे तथा साथ में इलायची पाउडर मिला लें। चीनी मिलाने से मिश्रण में थोड़ा चीनी का रस आ जायेगा पर लगातार सिकते रहने से यह वापिस सही हो जायेगा। जब पूरा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो इसमें भुने हुए सूखे मेवे मिला दें। अब गैस को बंद कर दें और हलवे को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप बचे हुए सूखे मेवों से हलवे की सजावट करें और सर्व करें ।


नोट- 

  • गाजर को घी में भूनने से पहले आप चाहे तो उबाल भी सकते हैं।
  • गैस की आंच मध्यम ही रखें।














 

 

आम का हलवा बनाने की विधि ( Mango Pudding Recipe)

                                            आम का हलवा 



आवश्यक सामग्री- 

  • आम - 4,
  • मावा - 100 ग्राम,
  • घी - 2 चम्मच,
  • केसर - 10-15 धागे,
  • इलायची - एक चुटकी, बादाम - 20-25
  • चीनी - एक कटोरी।


आम का हलवा बनाने की विधि
आम का हलवा 


हलवा बनाने की विधि- 


सबसे पहले सभी आम को साफ़ पानी से धो लेंगे। धोने के बाद इनका छिलका और गुठलियां निकाल देंगे और पल्प निकालकर अलग कर लेंगे। अब घी में बादाम को सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से भून लेंगे और भूनने के बाद इनके छोटे- छोटे टुकड़े कर लेंगे। अब आम की प्यूरी बना लेंगे। अब एक मोटे पैंदे वाली कड़ाही में घी को हल्का सा गरम करेंगे और उसमे आम की प्यूरी को भूनेंगे ताकि उसका कच्चापन निकल जाये। इसको कलछी की  सहायता से तब तक चलते रहेंगे जब तक इसकी कंसिस्टेंसी आम पापड़ बनाने जैसी न हो जाये।
अब इसमें भूने हुए बादाम के टुकड़े और मावा मिलायेंगे और थोड़ा पकने देंगे। जब सारा मिश्रण एक होकर कड़ाही छोड़ने लगे तब इसमें केसर के धागे और इलायची पाउडर मिला देंगे और 1-2 मिनट तक सारे मिश्रण को मिलते रहेंगे। अब सबसे अंत में इसमें चीनी मिलायेंगे। गरम हलवे में चीनी जाते ही अपना रस छोड़ देगी और हलवा फिर से थोड़ा गीला हो जायेगा, इसलिए वापिस हलवे को थोड़ी देर तक पका लेंगे।  
हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी मनचाही सजावट कर लेंगे।

नोट- 

  • कोई भी सामग्री आप अपनी इच्छानुसार कम या ज्यादा भी कर सकते है।
  • गैस की आंच मध्यम ही रखे।
 

संतरे का हलवा बनाने की विधि (Orange Pudding Recipe)

                                            संतरे का हलवा 


आवश्यक सामग्री-


  • संतरे -4 
  • दूध - 2 कप
  • मावा- 50 ग्राम
  • चीनी - 1 कप
  • घी- 1 चम्मच
  • केसर- 5-6 टुकड़े
  • बादाम और काजू- स्वेच्छानुसार
  • ऑरेंज फ़ूड कलर- वैकल्पिक।

सजावट के लिए-  संतरे का छिलका, काजू पिस्ता गुलाब की सूखी पत्तियां।



Orange Pudding
संतरे का हलवा 

हलवा बनाने की विधि- 

सबसे पहले संतरों को छीलकर के उनके बीज और रेशे निकल देंगे। अब संतरे की फांकों के ऊपर से पारदर्शी छिलका हटा देंगे और बचे हुए भाग को अलग कर लेंगे। साथ ही एक पतीले में दूध गरम करने रख देंगे, दूध को थोड़ा गाढ़ा गरम कर लेंगे।अब मावा को कद्दूकस कर लेंगे। दूसरे गैस पर एक मोटे पेंदे वाली कड़ाही में घी गरम करेंगे और संतरे की फांके को हल्का सा भुन लेंगे, जिससे उसका कच्चापन निकल जाये। अब इसमें गाढ़ा गरम किया हुआ दूध मिलाकर कलछी को लगातार चलाते रहेंगे, नहीं तो संतरे के खट्टेपन की वजह से दूध फट जाएगा। जब 5-6 मिनट हो जाये तो इसमें कद्दूकस किए हुए मावा और केसर के टुकड़े तथा बारीक़ कटे हुए काजू बादाम मिला देंगे और सारे मिश्रण को एक होकर कड़ाही छोड़ने तक पकाएंगे। अब इसमें चीनी मिला देंगे,  तथा वापस थोड़ी देर सारे मिश्रण को कलछी की मदद से चलाएंगे। 
संतरे का हलवा बनकर तैयार है अब इसकी सजावट करेंगे। सजावट के लिए एक संतरे के छिलके को गोल कटोरीनुमा आकार देंगे और इसमें हलवा डालकर पिस्ता और गुलाब की सूखी पत्तियों से मनचाही सजावट करेंगे।
अगर आपको हलवे का रंग नारंगी चाहिए तो चीनी मिलाने के बाद आप ऑरेंज फ़ूड कलर मिला सकते है। (यह पूरी तरह से वैकल्पिक है।)


नोट- 

  • आप सामग्री को अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। 
  • गैस की आंच को मध्यम ही रखना है।
  • आप चाहें तो काजू बादाम को अलग से भूनकर भी डाल सकते हैं।
  • अगर संतरे के मिश्रण में दूध मिलाते ही दूध फट जाता है तो इसको अलग न करे। इसको सेकते जाये ,मावा और चीनी के साथ मिल जाने से इसमें पनीर की मिठाई जैसा स्वाद आएगा।

                                                  

आलू का हलवा बनाने की विधि (Potato Pudding)

 

                                     आलू का हलवा



सामग्री-
  • आलू - 500 ग्राम
  • चीनी- 1 कप,
  • घी- 2-3 बड़े चम्मच,
  • कटे हुए सूखे मेवे (इच्छानुसार),
सजावट के लिए-
  • केसर के टुकड़े 4-5, 
  • 5-6 गुलाब की सूखी पत्तियां


आलू का हलवा



विधि- 

सबसे पहले आलू को  गुनगुने पानी से धो लेंगे ताकि इन पे मिटटी के कण लगे न रह जाये।अब आलू को नरम होने तक उबाल लेंगे।अब सभी आलू के छिलके निकाल देंगे और इन्हें अच्छे से कद्दूकस कर लेंगे। अब एक नॉनस्टिक कड़ाही में घी गरम करेंगे
और उबले हुए आलू को घी में सेकेंगे।  
आलू को कलछी की मदद से लगातार चलाते रहेंगे ताकि आलू कड़ाही में चिपके नहीं। जब आलू घी छोड़ने लगे तो उसमें चीनी डालेंगे और थोड़ी देर तक पकाते रहेंगे जब तक कि चीनी आलू में पूरी तरह से घुल न जाए।अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर और 5 मिनट तक पका लेंगे। अब आलू का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी केसर के टुकड़ो और गुलाब की पत्तियों से सजावट कर लेंगे।

नोट- गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।


 

मटर की खीर बनाने की विधि


                                     मटर की खीर

कितने लोगों के लिए- 2-3 लोगों के लिए,
समय- 30-45 मिनट

आवश्यक सामग्री-

  • ताजा हरे मटर - 2 कप
  • दूध- 3 कप
  • चीनी- स्वादानुसार
  • पानी - मटर उबालने के लिए
  • घी - 2 छोटे चम्मच, 
  • इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच, 
  • सूखे मेवे अपनी इच्छानुसार। 



मटर की खीर
मटर की खीर

मटर की खीर बनाने की विधि-


सबसे पहले साफ़ पानी से मटर को धो लेंगे।
अब हमें मटर की प्यूरी बनानी है, इसके लिए सबसे पहले मटर को एक प्रेशर कुकर में 2-3 मिनट तक पानी में उबाल लेंगे। मटर को उबालने के बाद  थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख देंगे। जब मटर ठंडा हो जाता है तो एक कप दूध में मटर को ब्लेंडर में पीसकर बारीक महीन पेस्ट बना लेंगे। 
अब एक मोटे पैंदे वाली कड़ाही में घी गरम करेंगे और इसमें मटर का पेस्ट 3-4 मिनट तक अच्छे से भून लेंगे। जब पेस्ट अच्छे से भून जाता है, तो इसमें 2 कप दूध मिला देंगे और इसको कलछी की सहायता से  तब तक  चलाते रहेंगे जब तक कि दूध पहले से थोड़ा गाढ़ा न हो जाये।  अब इसमें सूखे मेवे और इलायची पाउडर मिला कर और 1-2 मिनट तक चलाएंगे।  मटर की खीर बनकर तैयार है। आप इसे गरमागरम सर्व कर सकते हैं। 

 

नाशपती का हलवा (Pear Pudding)

                                                            नाशपती का हलवा





सामग्री-

  • नाशपती- 4
  • दूध 1/2 लीटर
  • मावा /खोया 2 बङे चम्मच
  • ईलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • घी 2 छोटे चम्मच
  • चीनी स्वादानुसार
  • बादाम बारीक कटा 1 बङा चम्मच
  • काजू बारीक कटा 1 बङे चम्मच
  • पिस्ता बारीक कटा 1 बङा चम्मच


Pear Pudding


हलवा बनाने की विधि-

सबसे पहले नाशपती को अच्छे से धोकर साफ़ कर ले ताकि कोई मिटटी के कण न लगे रह जाये। अब नाशपती को कद्दूकस कर लेंगे। नाशपती कद्दुकस करते ही तुरंत ही हलवा बनाना शुरू कर देंगे (क्यूंकि जब भी हम नाशपती को काटते हैं तो वह हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आ जाती है। इससे एंजाइम रिलीज होता है जिस वजह से नाशपती ऑक्सिडाइज़ होने लग जाती है, और इसका रंग भूरा होने लग जाता है।) 

अब एक मोटे पैंदे वाली कड़ाही में घी गरम करेंगे और नाशपती को 2-3 मिनट तक अच्छे से सेक लेंगे ताकि इसका कच्चापन निकल जाये। अब इसमें खोया डालकर एक मिनट तक और सकेंगे ताकि खोया और नाशपती का मिश्रण अच्छे से मिल जाये। अब इसमें दूध मिलायेंगे, साथ ही इसमें इलायची पावडर मिला देंगे। अब जब दूध  गाढ़ा होने लगे तो इसमें सूखे मेवे मिला देंगे और चीनी मिलाकर थोड़ी देर और भूनेंगे। जब मिश्रण घी छोड़ देगा तो गैस को बंद कर देंगे और इस तरह नाशपती का हलवा बनकर तैयार है। अब इसकी मनचाही सजावट कर देंगे।

 

दूधी का हलवा बनाने की विधि (Bottel Gourd Pudding)











सामग्री : 
  • मध्यम आकार की एक लौकी, 
  •  दूध - आधा लीटर,
  •  मावा/खोया- 50 ग्राम, 
  •  पीसी हुई चीनी- 50 ग्राम,
  • देशी घी - 2 बड़े चम्मच,
  • इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच, 
  • किशमिश -10-15 (घी में भुनी हुई),
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे-
  • काजू - 2 ग्राम
  • बादाम -2 ग्राम
  • नोजा -2 ग्राम
  • पिस्ता- 2 ग्राम

Bottel Gourd Pudding
विधि-
लौकी को सबसे पहले अच्छी तरह पानी से धो लें, अब इसके बीज निकाल ले और बारीक कद्दूकस कर लें।अब एक मोटे तले वाले बर्तन (कुकर या कड़ाही) में कद्दूकस की हुई लौकी को कुछ देर तक ऐसे ही भूनें ताकि उसका पानी सूख जाये और लौकी का कच्चापन निकल जाये।अब घी में सूखे मेवे सुनहरे भूरे होने तक भून लें।तथा साथ ही दूध को अच्छी तरह 3-4 उबाल आने तक गरम कर लें। क्यूंकि  दूध को कच्चा डालने से यह फट जाता है इसलिए हमेशा दूध को गरम करके ही इस्तेमाल करें।अब उबले हुए दूध में भुनी हुई लौकी को तब तक सेके जब तक दूध और लौकी का मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये।जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो उसमे घी और खोय मिलाकर अच्छी तरह सेक लेंगे। और अब इसमें चीनी मिलायेंगे तथा साथ में  इलायची पाउडर मिला लेंचीनी मिलाने से मिश्रण में थोड़ा चीनी का रस आ जायेगा पर लगातार सिकते  रहने से यह वापिस सही हो जायेगा।जब पूरा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो इसमें भुने हुए सूखे मेवे मिला दें।अब गैस को बंद कर दें और हलवे को ठंडा होने दें।ठंडा होने के बाद आप बचे हुए सूखे मेवों से हलवे की सजावट करें और गर्मागर्म सर्व करें ।
(गैस की आंच मध्यम ही रखें।) 

Bottel Gourd Pudding

 

आलू का हलवा बनाने की विधि (Potato Pudding)


                            आलू का हलवा




सामग्री-


  • आलू - 500 ग्राम
  • चीनी- 1 कप,
  • घी- 2-3 बड़े चम्मच,
  • कटे हुए सूखे मेवे (इच्छानुसार),
  • सजावट के लिए-
  • केसर के टुकड़े 4-5, 
  • 5-6 गुलाब की सूखी पत्तियां





Potato Pudding


विधि- 


सबसे पहले आलू को  गुनगुने पानी से धो लेंगे ताकि इन पे मिटटी के कण लगे न रह जाये।अब आलू को नरम होने तक उबाल लेंगे।अब सभी आलू के छिलके निकाल देंगे और इन्हें अच्छे से कद्दूकस कर लेंगे। अब एक नॉनस्टिक कड़ाही में घी गरम करेंगे
और उबले हुए आलू को घी में सेकेंगे।  
आलू को कलछी की मदद से लगातार चलाते रहेंगे ताकि आलू कड़ाही में चिपके नहीं। जब आलू घी छोड़ने लगे तो उसमें चीनी डालेंगे और थोड़ी देर तक पकाते रहेंगे जब तक कि चीनी आलू में पूरी तरह से घुल न जाए।अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर और 5 मिनट तक पका लेंगे। अब आलू का हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी केसर के टुकड़ो और गुलाब की पत्तियों से सजावट कर लेंगे।

नोट- गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।