Advertisement

Main Ad

ड्रैगन फ्रूट/ पिताया का हलवा बनाने की विधि (Dragon Fruit Pudding)

                                                    ड्रैगन फ्रूट का हलवा




सामग्री:
ड्रैगन फ्रूट - 2,
मलाई - 1 चम्मच,
घी - 1 बड़ा चम्मच (घी ज्यादा लेने से हलवा बनने के बाद हलवा पूरा घी छोड़ देता है इसलिए घी कम ही ले ),
दूध - 1/2 कप,
चीनी - 50 ग्राम,
मावा/ खोया - 50 ग्राम,
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच,
बादाम - 20 ग्राम,
बारीक कटे हुए सूखे मेवे - 10 ग्राम।


सजावट के लिए : केसर, पुदीना पत्ता

Dragon Fruit Pudding
Dragon Fruit Pudding


विधि -  सबसे पहले ड्रैगन फ्रूट का छिलका हटा लेंगे। अब सफ़ेद/गुलाबी भाग को बारीक़ - बारीक़ टुकड़ों में काट लेंगे। साबुत बादाम को घी में हल्का सुनहरा होने तक भून लेंगे और इसको पीसकर के बारीक पाउडर बना लेंगे। अब एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में ड्रैगन फ्रूट और दूध डाल देंगे और 15 मिनट तक पकने देंगे और अब इसमें पिसी हुई बादाम मिलायेंगे। जब दूध पूरी तरह से ड्रैगन फ्रूट में मिल जाये तो इसमें घी मिलाएंगे। घी मिलने के बाद मिश्रण में मावा और मलाई मिलाकर कुछ देर तक पकने देंगे। जब सारा मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो उसमें बारीक कटे हुए सूखे मेवे और इलायची पाउडर मिला देंगे। अब इसको थोडा ठंडा होने देंगे और इसमें चीनी मिला देंगे (गरम हलवे में चीनी मिलाने से चीनी अपना रस छोड़ देती है और हलवा का स्वाद चाश्नी जैसा रह जाता है इसलिए चीनी हमेशा बाद में ही मिलाये)। हलवा तैयार है अब इसको सूखे मेवों से/ केसर या पुदीना सजायें।


नोट:

गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे। सामग्री आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

शकरकंद का हलवा

                                                   शकरकंद का हलवा

सामग्री :

शकरकंद - 500 ग्राम,
दूध- 1 छोटा कप,
चीनी- 150 ग्राम, 
देशी घी- 2 चम्मच,
काजू- 10  ग्राम,
बादाम-10 ग्राम,
गुलाब की  कुछ सूखी पत्तियाँ (सजावट के लिये)। 
Sweet Potato Pudding
Sweet Potato Pudding


विधि:  सबसे पहले शकरकंदी को अच्छे से साफ़ कर लेंगे या गुनगुने पानी से धो लेंगे ताकि उसपे चिपकी हुई मिट्टी साफ़ हो जाये। अब इनको उबाल लेंगे और अच्छे से कद्दूकस कर लेंगे। अब एक कड़ाही में दूध को 2-3 उबाल आने तक गरम कर लेंगे और इसमें कद्दूकस की हुई शकरकंदी डाल देंगे तथा तब तक पकाएंगे जब तक दूध अच्छे से मिक्स न हो जाये। अब देश घी डाल देंगे और 1 मिनट तक फिर शकरकंदी को भून लेंगे और अब इसमें बारीक कटे हुए काजू व बादाम डाल देंगे तथा सबसे लास्ट में चीनी मिला देंगे। गरम हलवे में चीनी मिलाते ही, चीनी अपना पानी छोड़ देगी इसलिए हमें इसे और 1-2 मिनट तक पकाना है। अब शकरकंदी का हलवा बनकर तैयार है।  अब हम इसकी  गुलाब की पत्तियों से सजावट करेंगे और गर्मागर्म सर्व करेंगे।

नोट: चीनी आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते है, क्योंकि शकरकंदी प्राकृतिक रूप से पहले ही मीठी होती है।

  

मूली का हलवा(Radish Pudding)



सामग्री : 

  • मूली - 2 मध्यम आकार की ( केवल सफ़ेद भाग),
  • दूध - 1 कप,
  • काजू - 100 ग्राम,
  • बादाम- 100 ग्राम,
  • चीनी- 100 ग्राम,
  • मावा- 50 ग्राम,
  • घी- 3 बड़े चम्मच,
  • इलायची पाउडर- 1/2 चम्म्च।
सजावट के लिए:
  • केसर,
  • मूली की पत्तियां,
  • सूखे मेवे।
Radish Pudding





विधि:
  • सबसे पहले दोनों मूली को अच्छे से धो लेंगे और इनके छिलके हटा देंगे तथा  इनको कद्दूकस कर लेंगे।
  • दूध को 2-3 उबाल आने तक गरम कर लेंगे। 
  • काजू और बादाम को दरदरा बारीक़ पीस लेंगे।
  • एक चम्मच घी में बादाम व काजू के मिश्रण को  हल्का भूरा  होने तक  सेक लेंगे।
मूली का हलवा बनाने की सारी सामग्री तैयार है, अब हलवा बनाना शुरू करते हैं--


कद्दूकस की हुई मूली को उबले हुए दूध में 5 से 10 मिनट तक उबालेंगे। थोड़ी देर में दूध जब बिल्कुल भी ना रह जाये तो  इसमें मावा मिलायेंगे और इस मिश्रण को  2 चम्मच घी में तब तक भूनेंगे जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाये। अब मूली वाले मिश्रण में काजू - बादाम वाला मिश्रण मिला लेंगे तथा इसमें इलायची पाउडर भी मिला देंगे।
अब जब पूरा मिश्रण एक हो गया है व अच्छे से सिक गया है और इसमें मूली का कच्चापन भी नहीं लग रहा है तो गैस को बंद कर देंगे और अब इसमें चीनी मिलायेंगे। मूली का हलवा तैयार बनकर तैयार है। अब इसकी सूखे मेवों, मूली की पत्तियां व केसर से चित्रानुसार  सजावट कर लेंगे।

>> काजू और बादाम  का एकदम महीन पाउडर नहीं बनना है।

>>कभी - कभी ऐसा होता है कि मूली का मिश्रण मिलाते ही दूध फट जाता है, ऐसे में फटे हुए दूध को अलग नहीं करना है। इसको साथ में ही सेकते जाना है जिससे लास्ट में पनीर जैसा स्वाद आएगा मूली के साथ।

>> गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे।


टमाटर के लड्डू बनाने की विधि (Tomato Laddu)



सामग्री- 
टमाटर - 500 ग्राम, 
काजू - 250 ग्राम, 
बादाम - 100 ग्राम, 
किशमिश - 50 ग्राम, 
देसी घी - 3 बड़े चम्मच, 
बूरा चीनी - 250 ग्राम, 
इलायची पाउडर - 2 चम्म्च, 
खसखस - 1/2 चम्म्च,  
नारियल बूरा - 20 ग्राम।



(Tomato Laddu)टमाटर  के लड्डू
टमाटर  के लड्डू (Tomato Laddus)
विधि:
  1. सबसे पहले सभी टमाटरों को हल्के गर्म पानी से धो लेंगे। अब मिक्सी की सहायता से इनका पल्प निकाल लेंगे।
  2. बादाम और काजू को महीन पिसेंगे और अच्छे से छान लेंगे ताकि मोटे दाने ना रह जाये। 
  3. किशमिश को घी में हल्का सा भून लेंगे।
  4. खसखस को तवे पर थोड़ा सा सेक लेंगे और फिर इसको पीस लेंगे। 
  5. नारियल के बुरे को भी घी में हल्का सा भूरा होने तक सेंक लेंगे।
टमाटर के लड्डू बनाने के लिए सारी आवश्यक सामग्री तैयार हो चुकी है।
अब एक मोटे पेंदे वाले बर्तन में टमाटर के पल्प को  घी  में तब तक पकाएंगे जब तक टमाटर का कच्चापन न निकल जाये।जब तक यह पल्प पक रहा है तब तक दूसरे गैस पर घी में बादाम और काजू के महीन पाउडर को हल्का भूरा होने तक सेक लेंगे।अब इस मिश्रण में भुना हुआ नारियल बूरा व किशमिश मिलायेंगे और साथ ही सिके हुए खाशकश का पाउडर भी मिला देंगे।दूसरी और टमाटर का पल्प जब अच्छे से पक जाये(टमाटर का जो पानी है वो अलग सुख जाये) तो इसमें बादाम काजू वाला मिश्रण अच्छे से मिलकर 5 मिनट तक सेकेंगे और अब इसमें इलायची पाउडर मिला देंगे।  अब गैस बंद कर देंगे और पूरे मिश्रण को ठंडा होने देंगे। जब मिश्रण ठंडा हो जाता है तो इसमें अब बूरा चीनी डाल देंगे और पूरे मिश्रण में अच्छे से मिला लेंगे ताकि चीनी पूरी तरह मिश्रण में मिल जाये।अब इनके लड्डू बांध लेंगे

>>चीनी ठंडे मिश्रण में मिलाने से चीनी का पानी ज्यादा नहीं बनता मिश्रण में जो की अच्छा रहता है।
>> वैसे तो टमाटर  लाल सुर्ख नारंगी कलर लिए होता है तो फ़ूड कलर  की कोई जरूरत भी नहीं है पर आप चाहे तो इसमें लाल या नारंगी फ़ूड कलर भी मिला सकते हैयह पूरी तरह से वैकल्पिक है।

काजू बर्फी (Kaju Barfi)



काजू बर्फी बनाना बहुत ही सरल है। कुछ लोग इसे कतली  बोलते है और कुछ लोग बर्फ़ी दोनों ही सही है।यह एक भारतीय मिठाई है जिसके बिना हर त्यौहार अधूरे लगते है। मैं अपनी रेसिपी साझा करती हूँ-
सामग्री:
काजू - 1 किलोग्राम,
चीनी - 500 ग्राम,
इलायची पाउडर - आधा चम्मच, 
चांदी का वर्क (वैकल्पिक )



Kaju Katali, Kaju Barfi
काजू बर्फी,  काजू कतली
विधि:
सबसे पहले काजू को 6–7 घंटे तक भिगो देंगे। उसके बाद काजू का बारीक पीस कर पेस्ट बना लेंगे। अब इस पेस्ट में बारीक पिसी हुई चीनी मिला देंगे। और इस मिश्रण को एक मोटे पेंदे वाले बर्तन(कढ़ाही) में डालकर एकदम धीमी आंच पर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएंगे। जब मिश्रण एकदम गाढ़ा हो जाये और सूखा दिखने लगे तो गैस बंद कर देंगे और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने देंग। जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो इसको बेलन की सहायता से रोटी की तरह बेल लेंगे और अब इसको मनचाहे आकार में काट लेंगे। अब आप इसकी सजावट कर सकते है। 
>>(ज्यादातर लोग बर्फ़ी पर चांदी का वर्क लगाते है वहीँ कुछ लोग वर्क लगी मिठाईयाँ नहीं छूते है इसलिए आप अपनी इच्छानुसार कोई भी सजावट कर सकते हैं।)
>>अगर आप काजू भीगना भूल जाते हैं तो आपन काजू को दरदरा बारीक़   पीस कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
>>आप अगर कोई फ़ूड कलर डालना चाहते है तो वो भी डाल सकते हैं।
>>आप किसी भी आकार में बर्फी को काट सकते है।

चुकंदर का हलवा (Beetroot Pudding)



सामग्री: 
  • चुकंदर - 4, 
  • घी - 2 बड़े चम्मच, 
  • दूध - 2 कप, 
  • चीनी - 50 ग्राम, 
  • मावा/ खोया - 50 ग्राम, 
  • इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच, 
  • किशमिश -10-15,
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे - 20 ग्राम।

चुकंदर का हलवा

विधि - 
सबसे पहले चुकन्दर को अच्छे से धो लेंगे और इनको कद्दूकस कर लेंगे अब दूध को 3-4  उबाल आने तक गरम कर लेंगेजब तक दूध गरम हो रहा है तब तक घी में किशमिश को हल्का सा भून लेंगे। दूध गरम होने पर,  एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में और दूध कद्दूकस किये हुए चुकन्दर डाल देंगे और 15 मिनट तक पकने देंगे।गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे। जब दूध पूरी तरह से चुकन्दर में मिल जाये तो इसमें घी मिलाएंगे घी मिलने के बाद मिश्रण में मावा और चीनी मिलाकर कुछ देर तक पकने देंगे। जब सारा मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो उसमें बारीक कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश  और इलायची पाउडर मिला देंगे हलवा तैयार है अब इसको सूखे मेवों से सजायेंगे

शिमला मिर्च का हलवा बनाने की विधि(Capsicum Pudding)


सामग्री-  
  • हरी शिमला मिर्च - 4, 
  • काजू - 50 ग्राम,
  •  बादाम - 50 ग्राम,
  • घी - 2 बड़ा चम्मच, 
  • दूध - 1 कप,
  • सौंफ - 20 ग्राम, 
  • बूरा चीनी - 40 ग्राम, 
  • नारियल बूरा - 20 ग्राम,
  • इलायची पाउडर - 1 चम्मच, 
  • किशमिश - 8-10, 
  • मावा - 20 ग्राम ।

सजावट के लिए - 
  • काजू, बादाम, किशमिश के 7-8 टुकड़े,
  • शिमला मिर्च बीज निकाली हुयी - 1, 
  • केसर - 10-15 टुकड़े,
  • हरे धनिये के फूल ।



शिमला मिर्च का हलवा


विधि- 

सबसे पहले हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियों को तैयार कर लेंगे- 
  1. सौंफ को हल्का सा भूनेंगे तथा इसको दरदरा पीस लेंगे।
  2. दूध को अच्छे से गरम कर लेंगे। 
  3. काजू तथा बादाम को बारीक पीसकर छान लेंगे। 
  4. किशमिश को घी में भून लेंगे।
  5. शिमला मिर्च के बीज निकाल कर उसका पेस्ट बना लेंगे 
  6. नारियल  बूरा को हल्का सा भूरा होने तक सेक लेंगे।

अब  दूध में शिमला मिर्च का पेस्ट और सौंफ  डालकर उसे थोड़ा पकने देंगे। जब दूध एकदम गाढ़ा हो जाये तो इसमें मावा मिलाकर 1 मिनट तक पकाएंगे।अब अलग से घी में, पिसे हुए काजू व बादाम को घी में सुनहरा लाल होने तक सेंक लेंगे, और इसको नारियल बूरा व इलायची पाउडर के साथ अच्छे से मिला लेंगे। अब दोनों मिश्रणों को एक साथ मिला लेंगे और इसमें मावा तथा किशमिश डालकर घी में कुछ देर के लिए सकेंगे।
जब मिश्रण अच्छे से सिक जाये तो इसमें चीनी बुरा मिलायेंगे। चीनी मिलाने पर यह अपना रस छोड़ेगी और गाढ़ा मिश्रण ज्यादा गीला हो जायेगा, इसलिए हमें चीनी डालने के बाद फिर से मिश्रण को कुछ देर तक सेकते रहना है। जब चीनी का रस सही हो जाये और मिश्रण एक होकर बर्तन से अलग होने लगे तो गैस बंद कर  देंगे, हलवा तैयार है। 
शिमला मिर्च का हलवा


अब हलवे की सजावट करेंगे।इसके लिए एक शिमला मिर्च लेंगे तथा उसको थोड़ा ऊपर से इस प्रकार काटेंगे की बचा हुआ हिस्सा कटोरी की तरह लगे और ऊपर का हिस्सा ढक्कन की तरह। अब इसके सारे बीज निकाल लेंगे और इसमें हलवा भर देंगे। अब इसके ऊपर काजू, बादाम, किशमिश सजायेंगे तथा एक कोने में हरे धनिए के फूल को लगा देंगे और ऊपर से केसर के टुकड़े  फैला देंगे।इस तरह हलवा दिखने में बहुत सुन्दर लगेगा।

तरबूज का हलवा बनाने की विधि (Watermelon Pudding)


सामग्री -  

तरबूज -1, 

घी - 1 बड़ा चम्मच, 

चीनी - 2 बड़े चम्मच, 

बादाम - 10 ग्राम, 

काजू - 10 ग्राम, 

खारक - 10 ग्राम, 

सौंफ -  2 ग्राम, 

दूध - 2 कप ,

मावा -  50 ग्राम,

इलायची  पाउडर - 1 छोटा चम्मच।


तरबूज का हलवा


विधि-
सबसे पहले बादाम, काजू और खारक  इन तीनों को बारीक  पीस कर छान लेंगे तथा सौंफ को अलग से पीस लेंगे। फिर सौंफ को हल्का सा सेंक लेंगे। तथा दूध को गरम कर लेंगे।अब तरबूज की गिरी (लाल वाला भाग) निकाल कर बीज अलग कर लेंगे और चाकू की मदद से छोटे -छोटे बारीक़ टुकड़ों में काट लेंगे।(काटते समय जो तरबूज का पानी निकलेगा उसे अलग कर देंगे।)

अब एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में घी गरम करेंगे तथा बादाम, काजू, खारक के महीन पाउडर को  सुनहरा लाल होने तक सेकेंगे (गैस की आंच मध्यम ही रखेंगें)।और इसमें गर्म दूध मिलायेंगे तथा 2 मिनट तक पकने देंगे। जब तक यह मिश्रण पके तब तक एक दूसरे बर्तन में घी गरम करके उसमे तरबूज की गिरी को अच्छे से सेकेंगे ताकि इसका पूरा कच्चापन निकल जाये।

जब दोनों बर्तन के मिश्रण अच्छे से पक जायेंगे तब दोनों को एक साथ मिला लेंगे और सिकी हुई  सौंफ डाल देंगे।अब मिश्रण में मावा , चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर 1 मिनट तक और सेकेंगे तथा गैस बंद कर देंगे और हलवे की सजावट कर लेंगे।

चीकू का हलवा बनाने की विधि (Sapota Pudding)


सामग्री - 
  • चीकू - 500 ग्राम, 
  • दूध - 2 कप,
  • मावा - 50 ग्राम, 
  • घी - 1 बड़ा चम्मच, 
  • चीनी - आवश्यकता नहीं,
  • काजू - 10 ग्राम( बारीक पिसा हुआ)।



चीकू का हलवा


विधि - 
सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक गरम कर लेंगे। अब सभी चीकू को साफ़ पानी से धो लेंगे और छिलके उतार कर कद्दूकस कर लेंगे। एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में घी को गरम करेंगे और इसमें चीकू का मिश्रण डालकर थोड़ी देर तक सकेंगे। गैस की आंच मध्यम ही रखेंगे। जब मिश्रण का रंग बदलने लगे तो इसमें गरम किया हुआ दूध डाल देंगे और कुछ देर अच्छे से पकने देंगे। जब सारा मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो इसमें मावा और पिसा हुआ काजू मिला देंगे तथा 2 मिनट तक पकने देंगे।जब सारी चीजें अच्छे से एक दूसरे में मिल जाये और  बर्तन से अलग होने लगे तो गैस बंद कर देंगे। चीकू का हलवा तैयार है , अब इसकी सजावट कर लेंगे।

(चूँकि चीकू मीठे होते हैं, इसलिए हम चीनी नहीं डालेंगे। अगर आप चीनी डालना चाहते हैं तो मावा डालने के बाद 2 छोटे चम्मच चीनी मिला लीजिये।)

काले अंगूर का हलवा बनाने की विधि (Black Grapes Pudding)




सामग्री - 
  • काले अंगूर  - 500 ग्राम, 
  • राजगीरा - 1 किलोग्राम, 
  • साबुत चीनी - 1 कप (चाशनी के लिए), 
  • बूरा चीनी - 1 कप,
  • इलायची पाउडर - 1 चम्मच,
  • घी- 1  बड़ा चम्मच,
  • खारक - 10-15, 
  • किशमिश - 10-15,
  • काजू  - 5 ग्राम,
  • बादाम - 5 ग्राम,
  • पिस्ता - 5 ग्राम,
  • पानी - आवश्यकतानुसार,
  • सजावट के लिए - पुदीने की पत्तियां 5-6, नारियल बूरा( इच्छानुसार)

काले अंगूर का हलवा



विधि-

सबसे पहले काले अंगूरों को गर्म पानी से धो लेंगे, ताकि कोई रसायन लगा हुआ ना रह जाये। अब  अंगूरों को चाकू की सहायता से बारीक़- बारीक़ टुकड़ों में काट लेंगे।  एक मोटे पैंदे वाले बर्तन में कटे हुए अंगूर और एक कप चीनी डाल कर गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख देंगे। 
जब चीनी रस छोड़ने लग जाये तो 1/2 कप पानी मिला देंगे और तब तक पकाते रहेंगे जब तक अंगूर और चीनी  मोटी चाश्नी जैसे ना हो जाएं। जब अंगूर की चाशनी तैयार हो जाये तो; एक दूसरे बर्तन में काजू, किशमिश, बादाम तथा पिस्ता को घी में सुनहरे भूरे होने तक भून लेंगे।अगर राजगीरा मोटे दानों वाला है तो  राजगीरा बारीक़ पीस कर छान लेंगे तथा खारक को भी बीज निकाल कर पीस लेंगे। 

अंगूर का हलवा बनाने के लिए सारी आवश्यक सामग्री तैयार हो गयी है। अब घी में राजगीरे को सुनहरा लाल होने तक सेक लेंगे तथा गरम अंगूर की चाशनी को इसमें मिलाते रहेंगे तथा 1 मिनट तक सेकेंगे और अब इसमें गरम किया हुआ पानी आवश्यकतानुसार मिलायेंगे। 
( चाशनी और पानी मिलाते समय मिश्रण को एक ही दिशा में घुमाना है क्यूंकि अलग - अलग तरफ घूमाने पर हलवे में गुठलियां पड़ जाएँगी।)

अब मिश्रण में पिसी हुई खारक तथा भुने हुए सूखे मेवे तथा इलायची पाउडर  मिलायेंगे। अब जब सारा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें। हलवा बनकर तैयार है, अब इसकी सजावट कर लेंगे।


मक्की का हलवा (Sweet corn Pudding)



सामग्री :
  •  बड़े आकार की मक्की- 4,
  •  दूध - 1 लीटर,
  • केसर- 6-7 टुकड़े,
  • मावा/खोया- 100 ग्राम,
  • पीसी हुई चीनी- 100 ग्राम,
  • देशी घी - 4 बड़े चम्मच,
  • इलायची पाउडर - एक  चम्मच,
  • किशमिश - 15-20 (घी में भुनी हुई),
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे-
  • काजू - 5 ग्राम
  • बादाम - 5 ग्राम
  • नोजा - 5 ग्राम
  • पिस्ता- 5 ग्राम
  • नारियल बूरा- सजावट के लिए 

मक्की का हलवा


हलवा बनाने की विधि-
सबसे पहले सभी मक्कियों से दाने हाथ से निकल लेंगे(चाकू से ना निकाले क्यूंकि चाकू से निकालने पर सारे दाने खराब हो जायेंगे)। अब सभी दानों को साफ पानी से धो लेंगे, ताकि कोई भी मिट्टी का कण लगा ना रह जाये और इन दानों का पेस्ट तैयार कर लेंगे तथा इस पेस्ट को एक मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर मध्यम आंच पर थोड़ा पकाएंगे( यह मिश्रण जल्दी ही बर्तन पर चिपकना शुरू कर देगाइसलिये इसको लगातार कलछी की मदद से चलाते रहना है, ताकि मिश्रण जल ना जाये) अब हमे दूध को 3-4 उबाल आने तक गरम कर लेना है और मक्की के सेके हुए मिश्रण में मिला देना है तथा दूध मिले हुए इस मिश्रण को अच्छे से सेक लेंगेजब मिश्रण अपना रंग बदलने लगे तो इसमें मावा, चीनी और केसर के टुकड़े मिला देंगे चीनी डालने से मिश्रण  पानी छोड़ने लगेगा पर बाद में सही हो जायेगाअब जब पूरा मिश्रण एकदम गाढ़ा हो जाये और हलवे की तरह लगने लगे तो इसमें घी और तले हुए मेवे मिला देंगे और 5 मिनट तक पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद गैस बंद कर देंगे  अब हलवे की नारियल बूरे से, बचे हुए मेवों से और केसर के टुकड़ों से सजावट कर लेंगे

लौकी (दूधी) का हलवा (Bottle Gourd Pudding)


सामग्री : 
  • मध्यम आकार की एक लौकी, 
  •  दूध - आधा लीटर,
  •  मावा/खोया- 50 ग्राम, 
  •  पीसी हुई चीनी- 50 ग्राम,
  • देशी घी - 2 बड़े चम्मच,
  • इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच, 
  • किशमिश -10-15 (घी में भुनी हुई),
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे-
  • काजू - 2 ग्राम
  • बादाम -2 ग्राम
  • नोजा -2 ग्राम
  • पिस्ता- 2 ग्राम
लौकी का हलवा


विधि-

लौकी को सबसे पहले अच्छी तरह पानी से धो लें, अब इसके बीज निकाल ले और बारीक कद्दूकस कर लें।अब एक मोटे तले वाले बर्तन (कुकर या कड़ाही) में कद्दूकस की हुई लौकी को कुछ देर तक ऐसे ही भूनें ताकि उसका पानी सूख जाये और लौकी का कच्चापन निकल जाये।अब घी में सूखे मेवे सुनहरे भूरे होने तक भून लें।तथा साथ ही दूध को अच्छी तरह 3-4 उबाल आने तक गरम कर लें। क्यूंकि  दूध को कच्चा डालने से यह फट जाता है इसलिए हमेशा दूध को गरम करके ही इस्तेमाल करें।अब उबले हुए दूध में भुनी हुई लौकी को तब तक सेके जब तक दूध और लौकी का मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये।जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो उसमे घी और खोय मिलाकर अच्छी तरह सेक लेंगे। और अब इसमें चीनी मिलायेंगे तथा साथ में  इलायची पाउडर मिला लेंचीनी मिलाने से मिश्रण में थोड़ा चीनी का रस आ जायेगा पर लगातार सिकते  रहने से यह वापिस सही हो जायेगा।जब पूरा मिश्रण एक हो जाये और बर्तन से अलग होने लगे तो इसमें भुने हुए सूखे मेवे मिला दें।अब गैस को बंद कर दें और हलवे को ठंडा होने दें।ठंडा होने के बाद आप बचे हुए सूखे मेवों से हलवे की सजावट करें और गर्मागर्म सर्व करें ।
(गैस की आंच मध्यम ही रखें।)